पशुपालकों को हरा चारा के उत्पादन की जानकारी दीफोटो- 2 सीएच 3 में प्रशिक्षण में शामिल बाएफ कर्मीचतरा़ गव्य विकास परिसर में सोमवार को हरा चारा का उत्पादन करने से संबंधित कौशल उन्नयन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया़ इसमें जिले के विभिन्न प्रखंड से 110 पशुपालकों ने भाग लिया़ बाएफ के कृषि विशेषज्ञ विश्वजीत श्रीवास्तव ने पशुपालकों को रबी फसल के मौसम में हरे चारे की खेती करने की जानकारी दी़ उन्होंने बताया कि हरा चारा खाने से पशुओं को प्रचूर मात्रा में विटामिन व मिनरल मिलता है. वहीं केविके के डॉ बीपी रॉय ने पशुओं के रख-रखाव के बारे में बताया़ बाएफ के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आरसी पांडेय ने पशु पालकों को अधिक से अधिक दूध का उत्पादन करने की तकनीक बतायी़ प्रभारी जिला पशु पालन पदाधिकारी डॉ कमलेश्वर कुमार भारती ने पशुओं के टीकाकरण से संबंधित जानकारी दी़ मौके पर चतरा, इटखोरी, गिद्धौर, कान्हाचट्टी, लमटा, जोरी, सीमा मोड़ के केंद्र प्रभारी उपस्थित थे़
पशुपालकों को हरा चारा के उत्पादन की जानकारी दी
पशुपालकों को हरा चारा के उत्पादन की जानकारी दीफोटो- 2 सीएच 3 में प्रशिक्षण में शामिल बाएफ कर्मीचतरा़ गव्य विकास परिसर में सोमवार को हरा चारा का उत्पादन करने से संबंधित कौशल उन्नयन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया़ इसमें जिले के विभिन्न प्रखंड से 110 पशुपालकों ने भाग लिया़ बाएफ के कृषि विशेषज्ञ विश्वजीत श्रीवास्तव […]
