पटरा लदा पिकअप वैन जब्त, मालिक गिरफ्तार

पटरा लदा पिकअप वैन जब्त, मालिक गिरफ्तार 1कोडपी6जब्त वाहन पर लदा पटरा. कोडरमा बाजार. वन विभाग के फॉरेस्टर विनोद प्रसाद ने पटरा लदा एक बोलेरो पिकअप वैन नंबर जेएच12डी 8688 को जब्त किया है. वाहन चालक सह मालिक तिलैया के आजाद मुहल्ला निवासी संतोष साव को गिरफ्तार कर जेल भेजा. बताया जाता है कि शनिवार […]

पटरा लदा पिकअप वैन जब्त, मालिक गिरफ्तार 1कोडपी6जब्त वाहन पर लदा पटरा. कोडरमा बाजार. वन विभाग के फॉरेस्टर विनोद प्रसाद ने पटरा लदा एक बोलेरो पिकअप वैन नंबर जेएच12डी 8688 को जब्त किया है. वाहन चालक सह मालिक तिलैया के आजाद मुहल्ला निवासी संतोष साव को गिरफ्तार कर जेल भेजा. बताया जाता है कि शनिवार की रात तिलैया थाना की गश्ती पुलिस ने महतो आहर के समीप उक्त वाहन को पकड़ कर वन प्राणी प्रक्षेत्र पदाधिकारी को इसकी सूचना दी. बाद में फॉरेस्टर विनोद प्रसाद पटरा लदे उक्त वाहन और आरोपी चालक को साथ लेकर कोडरमा आ गये. इस संबंध में वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >