भगवान वाल्मिकी की शोभायात्रा निकाली गयी

भगवान वाल्मिकी की शोभायात्रा निकाली गयी 1हैज5 में- शोभायात्रा में शामिल वाल्मिकी समाज के लोगहजारीबाग. भगवान वाल्मिकी की शोभायात्रा रविवार को अांबेदकर नगर से निकाली गयी. इसमें अखिल भारतीय वाल्मिकी महासभा नवयुवक समिति एवं वाल्मिकी समाज के लोग काफी संख्या में शामिल हुए. मुख्य अतिथि बुद्ध राम कांगड़ा, विशिष्ट अतिथि पन्ना लाल घारू ने पूजा-अर्चना […]

भगवान वाल्मिकी की शोभायात्रा निकाली गयी 1हैज5 में- शोभायात्रा में शामिल वाल्मिकी समाज के लोगहजारीबाग. भगवान वाल्मिकी की शोभायात्रा रविवार को अांबेदकर नगर से निकाली गयी. इसमें अखिल भारतीय वाल्मिकी महासभा नवयुवक समिति एवं वाल्मिकी समाज के लोग काफी संख्या में शामिल हुए. मुख्य अतिथि बुद्ध राम कांगड़ा, विशिष्ट अतिथि पन्ना लाल घारू ने पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा को हरि झंडी दिखाया. नानकचंद घारू एवं विजय कांगड़ा ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को प्रोत्साहित किया. अध्यक्ष गौतम वाल्मिकी, सचिव मिथलेश वाल्मिकी, राहुल वाल्मिकी, रंजीत वाल्मिकी, अमित वाल्मिकी, सुरेंद्र वाल्मिकी, रणधीर वाल्मिकी ने शोभायात्रा का संचालन किया. रांची से आये संतोष चावरिया ने मनमोहक आवाज में गायन प्रस्तुत किया. शोभायात्रा बंशीलाल चौक, झंडा चौक होते हुए पैगोड़ा चौक, गुरुगोविंद सिंह रोड से बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में आ कर समाप्त हुआ. समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भी शोभायात्रा में शामिल होकर समाज के लोगों को भगवान वाल्मिकी का संदेश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >