अमीरों को मिला अंत्योदय कार्ड 31 इचाक 3 में -पुराना अंत्योदय कार्ड दिखाते महिलाएंइचाक. खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत बनाये गये कार्ड में कई गड़बड़ियां हुई है. जिन्हें अंत्योदय मिलना चाहिए उन्हें नहीं मिला. संपन्न परिवार के लोगों को मिल गया. बरियठ गांव के कई गरीब परिवारों को अंत्योदय कार्ड नही मिला है. जिस कारण वे काफी नाराज हैं. इस संबंध में ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर अंत्योदय कार्ड देने की मांग की है. महावीर महतो, दशरथ मेहता, मो देलिया, बुधनी समेत 16 लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त पत्र बीडीओ को दिया. जिसमें कहा है कि इस बार हम गरीबों को अंत्योदय कार्ड न देकर संपन्न परिवार को दिया गया है. इधर देवकुली, हदारी, अलौंजा, परासी समेत लगभग सभी पंचायतों में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है. कार्ड लौटाने को लेकर दिया आवेदन : बरियठ गांव के भुपजीत कुमार ने अपना अंत्योदय कार्ड वापस करने को लेकर डीसी को आवेदन दिया है. जिसमें कहा है कि मैं संपन्न परिवार से हूं. मुझे अंत्योदय कार्ड की जरूरत नहीं है. किसी गरीब परिवार को अंत्योदय कार्ड दे दिया जाये.
अमीरों को मिला अंत्योदय कार्ड
अमीरों को मिला अंत्योदय कार्ड 31 इचाक 3 में -पुराना अंत्योदय कार्ड दिखाते महिलाएंइचाक. खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत बनाये गये कार्ड में कई गड़बड़ियां हुई है. जिन्हें अंत्योदय मिलना चाहिए उन्हें नहीं मिला. संपन्न परिवार के लोगों को मिल गया. बरियठ गांव के कई गरीब परिवारों को अंत्योदय कार्ड नही मिला है. जिस कारण […]
