सर्वोदय वद्यिालय में निबंध प्रतियोगिता

सर्वोदय विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता मरकच्चो. सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विषय था हमारा झारखंड कैसा था. प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए. निर्णायक मंडली द्वारा वर्ग षष्ठ से अष्टम तक बालक वर्ग में महेश यादव मवि बरियारडीह को प्रथम, विवेक साव मवि सिमरिया […]

सर्वोदय विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता मरकच्चो. सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विषय था हमारा झारखंड कैसा था. प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए. निर्णायक मंडली द्वारा वर्ग षष्ठ से अष्टम तक बालक वर्ग में महेश यादव मवि बरियारडीह को प्रथम, विवेक साव मवि सिमरिया को द्वितीय, आकाश कुमार मवि देवीपुर को तृतीय स्थान दिया गया. वहीं बालिका वर्ग में मवि कादोडीह की सपना कुमारी प्रथम, मवि मुर्र्कमनाय की मनीषा कुमारी द्वितीय तथा कन्या मवि मरकच्चो की पूजा कुमारी की तृतीय रही. बालक वर्ग नवम से दशम में प्रथम उवि देवीपुर के नितिन कुमार, द्वितीय उवि देवीपुर के इंद्रदेव दास व तृतीय सर्वोदय प्लस टू उवि के शिवम वर्णवाल रहे. बालिका वर्ग में उवि मरकच्चो की पन्नु कुमारी प्रथम, बालिका उवि देवीपुर की श्यामा कुमारी द्वितीय तथा सर्वोदय प्लस टू उवि की मनीषा कुमारी तृतीय रही. वर्ग 11 से 12वीं में बालक वर्ग में प्रथम सर्वोदय प्लस टू उवि मरकच्चो की रजनी कुमारी, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की लीलावती द्वितीय, सर्वोदय की पल्लवी कुमारी तृतीय रही. निर्णायक मंडली में शिक्षक दीनानाथ प्रजापति, बाबूलाल पांडेय, विनोद सिन्हा, रामकृष्ण कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >