नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स वसूला जायेगा

नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स वसूला जायेगा 31कोडपी18नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष कांति देवी व अन्य.नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में लिये गये कई निर्णयप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार नगर पंचायत बोर्ड की बैठक अध्यक्ष कांति देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सबसे पहले विगत बैठक में पारित प्रस्तावों की संपुष्टि की गयी. बैठक […]

नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स वसूला जायेगा 31कोडपी18नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष कांति देवी व अन्य.नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में लिये गये कई निर्णयप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार नगर पंचायत बोर्ड की बैठक अध्यक्ष कांति देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सबसे पहले विगत बैठक में पारित प्रस्तावों की संपुष्टि की गयी. बैठक के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स व संपत्ति कर वसूलने का निर्णय लिया गया. वहीं झारखंड बिल्डिंग बायलॉज को क्षेत्र में लागू करने की स्वीकृति भी प्रदान की गयी. इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए 25.95 करोड़ की योजनाओं का प्रस्ताव तैयार कर नगर विकास को भेजने का निर्णय लिया गया. वहीं कार्यालय भवन पर फर्स्ट फ्लोर निर्माण की भी स्वीकृति दी गयी. बैठक में कार्यालय भवन में चहारदीवारी व शेड निर्माण का भी निर्णय हुआ. वहीं नये संवेदकों का निबंधन करने का भी निर्णय लिया गया. इसके लिए विज्ञापन शीघ्र निकाले जायेंगे. इसके अलावा क्षेत्र में अवैध जल कनेक्शन को विच्छेद करने के लिए एक समिति का गठन करने समेत कई निर्णय लिये गये. मौके पर उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा, कार्यपालक पदाधिकारी मदन मोहन सिंह, पार्षद ज्योति कुमारी समेत विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >