जिला परिषद पद के दो नामांकन रद्द 31हैज1 में- स्क्रूटनी करते पदाधिकारी. हजारीबाग. प्रथम चरण के पंचायत चुनाव में जिला परिषद पद के लिए दायर नामांकन परचे की जांच शनिवार को की गयी. इसमें विष्णुगढ़, टाटीझरिया, चुरचू व डाडी प्रखंड से जिला परिषद पद पर नामांकन करने वाले शामिल हैं ़ जांच के दौरान दो नामांकन परचे में त्रुटि पायी गयी. विष्णुगढ़ प्रखंड की रांजो देवी के नामांकन परचे के शपथ पत्र पर आवेदक का हस्ताक्षर नहीं था. इसी प्रखंड के अजय कुमार मंडल के नामांकन परचा में मतदाता सूची व मैट्रिक के सर्टिफिकेट उम्र में अंतर पाया गया. जिसके कारण नामांकन परचा को रद्द कर दिया गया. मैदान में 89 उम्मीदवार : प्रथम चरण में सात जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव होना है. 91 उम्मीदवारों ने नामांकन परचा भरा. दो का नामांकन परचा रद्द होने के बाद अब 89 उम्मीदवार मैदान में बच गये हैं. नाम वापसी तीन व चार नवंबर को : प्रथम चरण के नाम वापसी के लिए तीन-चार नवंबर को समय निर्धारित है. नाम वापसी के बाद बचे हुए उम्मीदवारों को पांच नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद उम्मीदवार प्रचार अभियान में जुट जायेंगे. जांच दल में अपर समाहर्ता अंजनी कुमार, श्रम अधीक्षक हरीशचंद्र गोस्वामी, जिला कल्याण पदाधिकारी रतीश सिंह ठाकुर, एलआरडीसी सतीश चंद्रा शामिल थे.
जिला परिषद पद के दो नामांकन रद्द
जिला परिषद पद के दो नामांकन रद्द 31हैज1 में- स्क्रूटनी करते पदाधिकारी. हजारीबाग. प्रथम चरण के पंचायत चुनाव में जिला परिषद पद के लिए दायर नामांकन परचे की जांच शनिवार को की गयी. इसमें विष्णुगढ़, टाटीझरिया, चुरचू व डाडी प्रखंड से जिला परिषद पद पर नामांकन करने वाले शामिल हैं ़ जांच के दौरान दो […]
