मुखिया के चार व पंसस के लिए 10 नामांकन फोटो- सिमरिया 1 व 2 में मुखिया व पंसस के लिये नामांकन करते प्रत्याशी़ सिमरिया़ पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को 38 लोगों ने नामांकन किया़ प्रत्याशी गाजे-बाजे के साथ नामांकन करने पहुंचे थे़ मुखिया के लिए चार, वार्ड सदस्य के लिए 24 व पंसस के लिए 10 लोगों ने नामांकन परचा भरा़ बन्हें पंचायत से मुखिया के लिए रजिया खातून, इचाक से गजानंद कुमार, रघुवीर राणा व पगार से जुलेखा खातून ने नामांकन किया़ पंसस के लिए सिमरिया के चोपे भाग टू से सुशीला देवी, डाडी से बालेश्वर महतो, एदला से सविता कुमारी, बन्हें से मनोरमा देवी, इचाक से मूर्ति पासवान, श्यामलाल महतो और मो रमजान, जबकि टंडवा प्रखंड की पोकला पंचायत से कुमारी किरण बाला, बचरा दक्षिणी से रीता पासवान, तेलियाडी से गीता देवी ने नामांकन किया़
मुखिया के चार व पंसस के लिए 10 नामांकन
मुखिया के चार व पंसस के लिए 10 नामांकन फोटो- सिमरिया 1 व 2 में मुखिया व पंसस के लिये नामांकन करते प्रत्याशी़ सिमरिया़ पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को 38 लोगों ने नामांकन किया़ प्रत्याशी गाजे-बाजे के साथ नामांकन करने पहुंचे थे़ मुखिया के लिए चार, वार्ड सदस्य […]
