अब दूसरे चरण की गहमागहमी चतरा़ दूसरे चरण का नामांकन शुरू होते ही जिले में पंचायत चुनाव को लेकर गहमा-गहमी काफी बढ़ गयी है़ जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्य के लिए चुनाव लड़ने वालों में होड़ मची है़ दूसरी ओर नामांकन करने के लिए आवश्यक तैयारी कर रखी है़ इन दिनों प्रखंड कार्यालय के साथ-साथ जिला मुख्यालय में पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा जोर पकड़ रही है़ गांवों में साफ सुथरी, पढा-लिखा व ईमानदार व्यक्ति को प्रतिनिधि चुने जाने की चर्चा हो रही है़ प्रथम चरण के लिए नमांकन कर चुके लोग मतदाताओं के घर-घर जाकर वोट मांगना शुरू कर दिया है़ कई प्रत्याशी चुनाव चिह्न के इंतजार में है़ं गांवों में प्रत्याशियों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाना शुरू कर दिया है़ मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अभी से ही तरह-तरह के वायदे कर रहे हैं. मतदाता भी सभी प्रत्याशियों को उनके पक्ष में वोट करने का आश्वासन देकर वापस भेज रहे हैं. पहला चरण में इटखोरी, मयूरहंड, गिद्धौर, पत्थलगड्डा व दूसरे चरण में सिमरिया, टंडवा प्रखंड में चुनाव होगा़
अब दूसरे चरण की गहमागहमी
अब दूसरे चरण की गहमागहमी चतरा़ दूसरे चरण का नामांकन शुरू होते ही जिले में पंचायत चुनाव को लेकर गहमा-गहमी काफी बढ़ गयी है़ जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्य के लिए चुनाव लड़ने वालों में होड़ मची है़ दूसरी ओर नामांकन करने के लिए आवश्यक तैयारी कर रखी है़ इन […]
