टेट पास पारा शक्षिकों की बैठक

टेट पास पारा शिक्षकों की बैठक बरकट्ठा. प्रखंड मुख्यालय बरकट्ठा में मंगलवार को टेट पास पारा शिक्षकों की बैठक हुई. अध्यक्षता उमेश कुमार ने व संचालन लालमोहन पासवान ने किया. बैठक में टेट पास पारा शिक्षकों को पांचवी काउंसिलिंग में सुधार कर रिक्त पदों को भरे जाने पर चर्चा की गयी. मौके पर पांच सूत्री […]

टेट पास पारा शिक्षकों की बैठक बरकट्ठा. प्रखंड मुख्यालय बरकट्ठा में मंगलवार को टेट पास पारा शिक्षकों की बैठक हुई. अध्यक्षता उमेश कुमार ने व संचालन लालमोहन पासवान ने किया. बैठक में टेट पास पारा शिक्षकों को पांचवी काउंसिलिंग में सुधार कर रिक्त पदों को भरे जाने पर चर्चा की गयी. मौके पर पांच सूत्री प्रस्ताव लिए गये. इसमें फर्जी अभ्यर्थी की नियुक्ति रद्द करने, रिक्त पद पूर्ण होने तक काउंसिलिंग जारी रखने, एक ही उम्मीदवार की नियुक्ति पत्र कई जिलों में आने पर रोक लगाने के लिए नियम बनाने सहित अन्य मांगें शामिल है. बैठक में मुकेश कुमार शर्मा, प्रदीप महतो, देवेंद्र कुमार पांडेय, जयलाल प्रसाद, बासुदेव मंडल, राजेंद्र प्रसाद समेत काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >