आज भी बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं ग्रामीण फोटो- 27 सीएच 1 में टूटा चेकडैम, 2 में युगल यादव, 3 में सुनीता देवी, 4 में रामलाल उरांव, 5 में मुखिया सरिता देवी, 6 में दूसरे स्थान पर रहने वाले रीना देवीपंचायत वॉच डाढा पंचायतप्रतिनिधि, चतरासदर प्रखंड की डाढा पंचायत के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं.पंचायत चुनाव के पांच वर्ष बाद भी पंचायत के कई गांवों का अपेक्षित विकास नहीं हुआ़ शिक्षा, बिजली, सड़क व पेयजल की समस्या आज भी बरकरार है. चेकडैम के टूट जाने से सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है़ सैकड़ों एकड़ भूमि बेकार पड़ी है. क्या कहते हैं मतदाताडाढ़ा के युगल यादव ने कहा कि मनरेगा के तहत गांव में तालाब व कूप का निर्माण हुआ, लेकिन पेयजल की समस्या आज भी बरकरार है.सुनीता देवी ने कहा कि इंदिरा आवास का लाभ कुछ ही लोगों को दिया गया है़ रामलाल उरांव ने कहा कि विकास के नाम पर सिर्फ मिट्टी मोरम पथ बनाया गया है़ शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी समस्या का निदान नहीं हुआ़स्थिति में बदलाव नहीं आया : रीना पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रही रीना देवी ने कहा कि चुनाव के बाद भी स्थिति में बदलाव नहीं आया है़ मुखिया ने व्यक्तिगत लाभ को ध्यान में रख कर काम किया़ पांच वर्षों में पंचायत का विकास नहीं हुआ़कई पथ व तालाब का निर्माण कराया मुखिया सरिता देवी ने कहा कि क्षेत्र में विकास के कई काम कराये गये़ कूप, तालाब, मोरम पथ व पीसीसी पथ का निर्माण कराया गया़ कई लोगों को वृद्धा पेंशन व खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ दिलाया़
आज भी बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं ग्रामीण
आज भी बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं ग्रामीण फोटो- 27 सीएच 1 में टूटा चेकडैम, 2 में युगल यादव, 3 में सुनीता देवी, 4 में रामलाल उरांव, 5 में मुखिया सरिता देवी, 6 में दूसरे स्थान पर रहने वाले रीना देवीपंचायत वॉच डाढा पंचायतप्रतिनिधि, चतरासदर प्रखंड की डाढा पंचायत के लोग आज भी बुनियादी […]
