ईमानदार व हित में काम करनेवाला प्रतिनिधि चाहिए

ईमानदार व हित में काम करनेवाला प्रतिनिधि चाहिएकैसा हो हमारा प्रतिनिधिमतदाताओं की प्रतिक्रियालावालौंग 1 में ब्रह्मदेव गंझू. लावालौंग 2 में कैलाश गंझू.लावालौंग 3 में लोधर गंझू.लावालौंग 4 में जगदीश भुइयां.लावालौंग 5 में राजेश कुमार.लावालौंग 6 में अशोक गंझू. लावालौंग. प्रखंड के लमटा पंचायत के मतदाताओं ने कहा कि इस बार युवा, ईमानदार व लोगों के […]

ईमानदार व हित में काम करनेवाला प्रतिनिधि चाहिएकैसा हो हमारा प्रतिनिधिमतदाताओं की प्रतिक्रियालावालौंग 1 में ब्रह्मदेव गंझू. लावालौंग 2 में कैलाश गंझू.लावालौंग 3 में लोधर गंझू.लावालौंग 4 में जगदीश भुइयां.लावालौंग 5 में राजेश कुमार.लावालौंग 6 में अशोक गंझू. लावालौंग. प्रखंड के लमटा पंचायत के मतदाताओं ने कहा कि इस बार युवा, ईमानदार व लोगों के हित में काम करनेवाला प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे़ इचाहार गांव के ब्रह्मदेव गंझू ने कहा कि पंचायत व गांव का विकास करने वाला प्रत्याशी होना चाहिए़ कैलाश गंझू ने कहा कि तेज तर्रार व जिला से लेकर प्रखंड तक पहचान बनानेवाला व्यक्ति ही पंचायत प्रतिनिधि होना चाहिए़ लोधर गंझू ने कहा कि जनता के बीच में रह कर काम करें व सुख-दुख में साथ दे़ं वैसे ही व्यक्ति का चयन करेंगे़ जिरौन गांव के जगदीश भुइयां ने कहा कि गांव के विवाद गांव में ही सलटाने वाला हो़ साथ ही दलितों को उत्थान व सम्मान देने वाला प्रत्याशी हो़ लमटा के राजेश कुमार ने कहा कि बिना पक्षपात के विकास करें. जाति, धर्म से ऊपर उठकर जनता के हित में सोचने वाला प्रतिनिधि हो़ जिरौन के अशोक गंझू ने कहा कि जनता की सेवा नि:स्वार्स्थ भाव से करें व विकास पर ध्यान देने व शिक्षित व युवा होना चाहिए़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >