बरही. राजकीय मवि बरसोत के मध्याह्न भोजन में केरोसिन तेल पायी गयी़ इसको लेकर विद्यालय के बच्चों ने विद्यालय में हंगामा करते हुए मध्याह्न भोजन खाने से इनकार कर दिया़ इसकी सूचना मिलने पर बरही बीडीओ विवेक कुमार मेहता, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किशोर कुमार के साथ विद्यालय पहुंच मध्याह्न भोजन की जांच की़ बीडीओ विवेक कुमार मेहता ने बताया कि जांच के क्रम में दाल में केरोसिन तेल की महक पायी गयी़ पहले व दूसरे वर्ग के बच्चे मध्याह्न भोजन खा लिये थे,
पर ऊपर क्लास के बच्चे केरोसिन के महक के कारण भोजन नहीं किये़ इन बच्चों को फिर से भोजन तैयार कर खिलाया गया़ प्रधानाध्यापक को मांगा गया स्पष्टीकरण: बीडीओ ने बताया कि मध्याह्न भोजन में केरोसिन तेल मिलना गंभीर मामला है़ विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि भूषण व माता समिति के विरुद्घ उचित कार्रवाई की जायेगी़ प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पूछा गया है़ भोजन बनाने में लापरवाही बरतने के चलते संयोजिका को हटा कर नयी संयोजिका का चुनाव कराया जायेगा़
