कटकमसांडी थाना में तीन मामले दर्ज

कटकमसांडी. कटकमसांडी थाना में तीन अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया है. नावाखाप गांव की अजंती देवी पति नकुलदेव यादव ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है. जिसमें गांव के किशुन यादव, कारू यादव, सुभनी देवी, सुजंती कुमारी (सभी साकीन नावाखाप) और प्रभु यादव सोहरा चौपारण को आरोपी बनाया है. दूसरा कटकमसांडी गांव के रामवतार सिंह […]

कटकमसांडी. कटकमसांडी थाना में तीन अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया है. नावाखाप गांव की अजंती देवी पति नकुलदेव यादव ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है. जिसमें गांव के किशुन यादव, कारू यादव, सुभनी देवी, सुजंती कुमारी (सभी साकीन नावाखाप) और प्रभु यादव सोहरा चौपारण को आरोपी बनाया है. दूसरा कटकमसांडी गांव के रामवतार सिंह ने मारपीट व जालसाजी का मामला दर्ज कराया है. जिसमें अंबिका सिंह पिता स्व लखपति सिंह को आरोपी बनाया है. तीसरा लुपूंग गांव के विकास कुमार मेहता ने मारपीट, चोरी व छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है. जिसमें गांव के विनोद मेहता, पंकज मेहता, अभिषेक कुमार उर्फ दीपू को आरोपी बनाया है. तीनों मामले की जांच कटकमसांडी पुलिस कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >