लीड...कोषागार ने मानदेय रोका

बायोमेट्रीक रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देशहजारीबाग. सभी आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका-सहायिका, पारा शिक्षकों व अन्य अनुबंधकर्मियों का मानदेय हजारीबाग कोषागार ने रोक दिया है. कोषागार ने कहा है कि सभी अनुबंधकर्मियों को उपस्थिति बायोमेट्रीक से करना होगा. कोषागार के नये आदेश के बाद जिले के पांच हजार पारा शिक्षक, 3540 सेविका-सहायिका व अन्य अनुबंधकर्मियों का जून […]

बायोमेट्रीक रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देशहजारीबाग. सभी आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका-सहायिका, पारा शिक्षकों व अन्य अनुबंधकर्मियों का मानदेय हजारीबाग कोषागार ने रोक दिया है. कोषागार ने कहा है कि सभी अनुबंधकर्मियों को उपस्थिति बायोमेट्रीक से करना होगा. कोषागार के नये आदेश के बाद जिले के पांच हजार पारा शिक्षक, 3540 सेविका-सहायिका व अन्य अनुबंधकर्मियों का जून माह का वेतन नहीं हो पायेगा. सरकार से भी आदेश : कार्मिक प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग ने पत्रांक 5637 दिनांक 25 जून 2015 को जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि सरकारी कर्मियों की तरह दैनिक भोगी कर्मी व संविदा पर कार्य करनेवाले कर्मियों की उपस्थिति आधार आधारित बायोमेट्रीक सिस्टम से करना अनिवार्य है. तीन माह की अवधि तक पर काम करनेवाले सभी दैनिक वेतनभोगी संविदा पर कार्य करनेवाले कर्मियों पर यह नियम लागू होगा. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरएस ठाकुर ने कहा कि सेविका-सहायिका के जून माह का वेतन कोषागार ने नहीं किया है. कोषागार ने निर्देश दिया है कि सभी सेविकाएं बायोमेट्रीक रजिस्ट्रेशन जल्द करवा लें. सभी सीडीपीओ को निर्देश दिया गया है कि तीन-चार दिन में सभी सेविका-सहायिका व अन्य अनुबंध कर्मियों का रजिस्ट्रेशन करवा लें. ताकि उनके वेतन का भुगतान जल्द हो सके .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >