बड़कागांव में झूल रहे हैं जर्जर बिजली के तार

बड़कागांव. प्रखंड में जर्जर बिजली के तार झूल रहे हैं. इससे कभी भी बड़ी घटना घट सकती है. विभाग इस ओर उदासीन है. बिजली विभाग का अपना कार्यालय भी नहीं है. कर्मचारी की भी कमी है. इस कारण तार टूटने पर लोग खुद तार को जोड़ते हैं. इस दौरान बड़ी घटना घट जाती है. नौवाटांड़ […]

बड़कागांव. प्रखंड में जर्जर बिजली के तार झूल रहे हैं. इससे कभी भी बड़ी घटना घट सकती है. विभाग इस ओर उदासीन है. बिजली विभाग का अपना कार्यालय भी नहीं है. कर्मचारी की भी कमी है. इस कारण तार टूटने पर लोग खुद तार को जोड़ते हैं. इस दौरान बड़ी घटना घट जाती है. नौवाटांड़ में गत जून माह में संजीत राम गिरा हुआ तार जोड़ रहा था, इसी दौरान करंट लगने से वह गिर पड़ा. जिससे उसकी मौत हो गयी. गत वर्ष गुरुचट्टी निवासी मो हसन ट्रांसफारमर में तार जोड़ने के क्रम में करंट लगने से घायल हो गये. इनका इलाज छह महीने तक अस्पताल में चला. इस तरह की कई घटनाएं क्षेत्र में घट चुकी है. कहां-कहां झूल रहे हैं तार : दाता बाबा रोड, ठाकुर मुहल्ला, बसरिया मुहल्ला, हजारीबाग रोड, कोरियाडीह, सोनार मुहल्ला, नटराज नगर, तुरी मुहल्ला, ढेंगा सहित अन्य गांवों में बिजली के तार झूल रहे हैं. घनी बस्तियों में बिजली के तार गिरने से बड़ी घटना घट सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >