हजारीबाग. आदिवासी केंद्रीय सरना जिला कमेटी बैठक सरहुल मैदान धुमकुडि़या में हुई. इसमें जिला के सभी प्रखंडों से सरना समिति के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में जिला कमेटी को सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया. इसके तहत 26 जुलाई को प्रत्येक गांव में सरना समिति का गठन किया जायेगा. नवगठित कमेटी के पदाधिकारी का नाम व कार्रवाई की प्रति जिला कमेटी को एक अगस्त तक जमा करने का निर्देश दिया गया. इसी के आधार पर दो अगस्त को जिला स्तरीय केंद्रीय सरना समिति हजारीबाग क ा पुनर्गठन किया जायेगा. नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में जगन कच्छप, बंधन एक्का, दिलीप एक्का, मनोज बाड़ा, सरोज लकड़ा, अजय उरांव, विनोद उरांव, मगदली देवी उपस्थित थे.
केंद्रीय सरना जिला क मेटी का पुनर्गठन दो को
हजारीबाग. आदिवासी केंद्रीय सरना जिला कमेटी बैठक सरहुल मैदान धुमकुडि़या में हुई. इसमें जिला के सभी प्रखंडों से सरना समिति के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में जिला कमेटी को सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया. इसके तहत 26 जुलाई को प्रत्येक गांव में सरना समिति का गठन किया जायेगा. नवगठित कमेटी के पदाधिकारी का नाम […]
