जेटीइटी की परीक्षा प्रतिवर्ष लेने की मांग

हजारीबाग. प्राथमिक प्रशिक्षित शिक्षकों की बैठक सोमवार को जिला स्कूल मैदान में हुई. इसमें जेटीइटी में असफल परीक्षार्थी शामिल हुए. परीक्षार्थियों ने सरकार से जेटीइटी परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित करने की मांग की. कहा कि झारखंड में केवल एक बार जेटीइटी की परीक्षा हुई. इसमें सफल अभ्यर्थियांे को ही बार-बार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने […]

हजारीबाग. प्राथमिक प्रशिक्षित शिक्षकों की बैठक सोमवार को जिला स्कूल मैदान में हुई. इसमें जेटीइटी में असफल परीक्षार्थी शामिल हुए. परीक्षार्थियों ने सरकार से जेटीइटी परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित करने की मांग की. कहा कि झारखंड में केवल एक बार जेटीइटी की परीक्षा हुई. इसमें सफल अभ्यर्थियांे को ही बार-बार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल रहा है. जो शिक्षा अधिकार अधिनियम के विरुद्ध है. अधिनियम के तहत वर्ष में दो बार टेट की परीक्षा होनी चाहिए. झारखंड सरकार शिक्षक नियुक्ति में नियमों का पालन नहीं कर रही है. संघ सरकार के इस निर्णय के विरुद्ध कोर्ट मंे याचिका दायर करने व आंदोलन चलाने का मन बनाया है. संघ की अगली बैठक 15 जुलाई को होगी. जिसमें आगे की रणनीति तय की जायेगी. यह जानकारी संघ के अध्यक्ष ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >