राष्ट्रीय लोक अदालत 11 को

9 हैज4 में प्रेस को जानकारी देते प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश विष्णुकांत सहाय.हजारीबाग. व्यवहार न्यायालय परिसर में 11 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत सुबह 11 बजे से शुरू होगी. इसमें बैंक, बीमा, पोस्ट ऑफिस,विद्युत विभाग,बीएसएनएल तथा पीएचइडी विभाग से जुड़े मामलांे का निबटारा किया जायेगा. यह जानकारी प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश विष्णुकांत सहाय ने गुरुवार […]

9 हैज4 में प्रेस को जानकारी देते प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश विष्णुकांत सहाय.हजारीबाग. व्यवहार न्यायालय परिसर में 11 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत सुबह 11 बजे से शुरू होगी. इसमें बैंक, बीमा, पोस्ट ऑफिस,विद्युत विभाग,बीएसएनएल तथा पीएचइडी विभाग से जुड़े मामलांे का निबटारा किया जायेगा. यह जानकारी प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश विष्णुकांत सहाय ने गुरुवार को पत्रकारांे को दी. अपने कक्ष में बात करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सभी तैयारी कर ली गयी है. छह हजार से अधिक पक्षकारों को नोटिस जारी कर दिया गया है. लोक अदालत के लिए दो बेंच बनाये गये हैं. पहले बेंच में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम एससी जायसवाल,न्यायिक दंडाधिकारी कमला कुमारी होंगे. जबकि दूसरे बेंच में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष आर एन वर्मा तथा सब जज संजय प्रताप अपनी सेवा देंगे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री लेटिगेशन एवं पोस्ट लेटिगेशन दोनों प्रकार के सुलहनीय मुकदमों की सुनवाई होगी. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर यह आयोजन किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >