नेहा हत्या मामले की सीआइडी से जांच कराने की मांगहजारीबाग. गायब नेहा कुमारी (पति संजय कुमार) बाबूगांव के ससुराल वालों ने डीजीपी से सुपरविजन की मांग की है. नेहा के ससुर नारायण महतो ने आवेदन में कहा कि मेरी पुत्र वधु के गायब होने के मामले में मेरे परिवार की कोई संलिप्ता नहीं है. इस कांड की निष्पक्ष जांच सीआइडी से करायी जाये. दोनों पक्षों की नारकोटिक टेस्ट व ब्रेन मैपिंग कराने से सच्चाई सामने आ जायेगा. पुलिस द्वारा बरामद और नेहा के पिता द्वारा पहचान किये गये शव का डीएनए मैच नहीं करने के बाद ससुराल वालों ने यह मांग की है.क्या है मामला : सदर थाना कांड संख्या 2014 में नेहा कुमारी के पिता अशोक यादव (बरकट्ठा अलगडीहा) ने 498 ए, 364, 34 एवं 3/4 दहेज मांगने का आरोप उसके पति संजय कुमार व ससुराल के अन्य सदस्यों पर लगाया है. छह अक्तूबर 2014 को पेटरवार जंगल से एक अज्ञात शव पुलिस ने बरामद किया है. अशोक यादव ने उस शव की पहचान अपने बेटी नेहा के रूप में की थी. डीएनए टेस्ट के बाद बरामद शव का डीएनए नेहा के डीएनए से मैच नहीं किया.
दहेज हत्या मामले में डीएनए टेस्ट विपरित
नेहा हत्या मामले की सीआइडी से जांच कराने की मांगहजारीबाग. गायब नेहा कुमारी (पति संजय कुमार) बाबूगांव के ससुराल वालों ने डीजीपी से सुपरविजन की मांग की है. नेहा के ससुर नारायण महतो ने आवेदन में कहा कि मेरी पुत्र वधु के गायब होने के मामले में मेरे परिवार की कोई संलिप्ता नहीं है. इस […]
