एनएसयूआइ ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

सरकारी बीएड कॉलेज की मान्यता रद्द करने का विरोध8हैज20 में- मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन करते एनएसयूआइ के सदस्य.हजारीबाग. झारखंड के सभी सरकारी बीएड कॉलेज की मान्यता रद्द करने के विरोध में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन बुधवार को संत कोलंबा कॉलेज चौक पर किया गया. एनएसयूआइ के सदस्यों ने पुतला दहन करते […]

सरकारी बीएड कॉलेज की मान्यता रद्द करने का विरोध8हैज20 में- मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन करते एनएसयूआइ के सदस्य.हजारीबाग. झारखंड के सभी सरकारी बीएड कॉलेज की मान्यता रद्द करने के विरोध में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन बुधवार को संत कोलंबा कॉलेज चौक पर किया गया. एनएसयूआइ के सदस्यों ने पुतला दहन करते हुए आक्रोश को प्रदर्शित किया. सदस्यों ने कहा कि सरकारी बीएड कॉलेज की मान्यता खत्म करने से गरीब एवं मेधावी विद्यार्थी बीएड करने से वंचित हो जायेंगे. निजी बीएड कॉलेज की मनमानी तथा आर्थिक दोहन की परिपाटी और तेज हो जायेगी. जिसका असर गरीब एवं मेधावी विद्यार्थियों पर पड़ेगा. सरकार निजी बीएड कॉलेज को लाभान्वित करने की साजिश कर रही है. राज्य सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन से एनएसयूआइ ने मांग किया है कि सरकारी कॉलेजों की मान्यता रद्द होने से बचाया जाये. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट तक अपील की जायेगी. संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने के साथ-साथ न्यायालय जायेगा. पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रकाश यादव, सचिव उदय कुमार, रवि शर्मा, पिंटू कुमार, राज रंजन, अनीश प्रकाश, राजकुमार सोनी, राजेश, सिकंदर पासवान, संतोष यादव समेत कई सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >