तालाब में गिरा बिजली का तार, तीन जानवर मरे

चलकु शा. सेवाटांड़ पंचायत के ग्राम पंदनाटांड़ मंे 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर तालाब में गिर गया. इससे तीन जानवरों की मौत हो गयी. पशुओं की कीमत लाख रुपये से ऊपर आंकी जा रही है. इसमंे मंजलु मांझी के दौ बैल और जोधन मांझी के एक बैल की मौत घटनास्थल पर ही हो […]

चलकु शा. सेवाटांड़ पंचायत के ग्राम पंदनाटांड़ मंे 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर तालाब में गिर गया. इससे तीन जानवरों की मौत हो गयी. पशुओं की कीमत लाख रुपये से ऊपर आंकी जा रही है. इसमंे मंजलु मांझी के दौ बैल और जोधन मांझी के एक बैल की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं तालाब में नहा रहे ग्रामीण बाल-बाल बच गये. घटना बुधवार दोपहर 12 बजे की है. इस तरह की घटना आये दिन होते रहती है. ग्रामीणों ने बताया कि रागडीह स्थित उर्दू उवि तथा केंदुआ गांव से होते हुए 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है. तार जहां-तहां झूल रहा है. जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है. इस बाबत मुखिया दशरथ यादव,पंसस सलीम अंसारी ने बिजली विभाग से कई बार शिकायत की है. लेकिन विभाग ने इस ओर आज तक कोई ध्यान नहीं दिया. उन्होंने विभाग से जल्द मुआवजे की मांग की है. मुखिया व पंसस प्रतिनिधियों ने कहा कि तीन दिन के अंदर यदि मुआवजा नहीं दिया गया तो बरकट्ठा जीटी रोड जाम किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >