किरण देवी महिला सेल की उपाध्यक्ष बनीं

हजारीबाग. सामाजिक कार्यकर्ता किरण देवी (पति अंजय पासवान) को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग की महिला सेल का उपाध्यक्ष बनाया गया है. किरण देवी ने कहा कि यौन उत्पीड़न, मानवाधिकार हनन, महिला उत्पीड़न एवं बाल श्रम के खिलाफ लड़ना व महिलाओं को हक दिलाने का काम करूंगी. किरण देवी को उपाध्यक्ष बनाने में आयोग […]

हजारीबाग. सामाजिक कार्यकर्ता किरण देवी (पति अंजय पासवान) को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग की महिला सेल का उपाध्यक्ष बनाया गया है. किरण देवी ने कहा कि यौन उत्पीड़न, मानवाधिकार हनन, महिला उत्पीड़न एवं बाल श्रम के खिलाफ लड़ना व महिलाओं को हक दिलाने का काम करूंगी. किरण देवी को उपाध्यक्ष बनाने में आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महताब राय, सचिव डॉ आनंद कुमार शाही, प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार झुन्नु, महिला थाना प्रभारी सदर की एक्का ने सहयोग किया. सुनीता देवी, लीला देवी, आजसू के प्रदीप प्रसाद, मनोज मोदी, नगर अध्यक्ष अंजलि कुमारी, उपाध्यक्ष आनंद देव, भैया अभिमन्यु, मनोज गुप्ता, सदर थाना प्रभारी डीएन आजाद ने किरण देवी के उपाध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >