बारिश नहीं होने से किसानों में मायूसी

इचाक. प्रखंड में इन दिनों कम बारिश होने के कारण किसानों में मायूसी छायी हुई है. जमीन गीली होने के कारण किसान न ही भदई फसल लगा पा रहे हैं और न ही धान का बिचड़ा ही. अभी से ही किसानों को चिंता सताने लगी है. पुराने कृषकों का कहना है कि रोहणी नक्षत्र में […]

इचाक. प्रखंड में इन दिनों कम बारिश होने के कारण किसानों में मायूसी छायी हुई है. जमीन गीली होने के कारण किसान न ही भदई फसल लगा पा रहे हैं और न ही धान का बिचड़ा ही. अभी से ही किसानों को चिंता सताने लगी है. पुराने कृषकों का कहना है कि रोहणी नक्षत्र में पर्याप्त मात्रा में वर्षा होने पर भदई फसल लग जाने पर अच्छी पैदावार होने की संभावना होती है. ओछी बारिश होने से किसान हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं. आद्रा नक्षत्र निकलने ही वाला है. इस नक्षत्र में किसानों के बारी में मकई, मूंगफली, अरहर जैसे कई फसल लहलहाते दिखाई देते थे. वहीं उसी बारी में आज घास लहलहा रहा है. किसान धान के बिचड़े खरीद कर अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं. कई लोग खेती करने को लेकर बाहर में काम-काज छोड़ कर घर में बैठे हैं. लोगों का कहना है अगर एक सप्ताह और पर्याप्त मात्रा में वर्षा नहीं हुई तो अकाल होने की संभावना बढ़ जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >