आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को मिले अंडा व फल

चौपारण. प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर अंडा अभियान दिवस मनाया गया. भोजन के साथ बच्चों की थाली में अंडा परोसा गया. कार्यक्रम का आयोजन दामोदर महिला मंडल के तत्वावधान में किया गया. सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार गुप्ता, प्रदान संस्था एवं दामोदर महिला मंडल के कार्यकर्ता मुरली प्रसाद ने बच्चों के थाली में भोजन के […]

चौपारण. प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर अंडा अभियान दिवस मनाया गया. भोजन के साथ बच्चों की थाली में अंडा परोसा गया. कार्यक्रम का आयोजन दामोदर महिला मंडल के तत्वावधान में किया गया. सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार गुप्ता, प्रदान संस्था एवं दामोदर महिला मंडल के कार्यकर्ता मुरली प्रसाद ने बच्चों के थाली में भोजन के साथ अंडा परोसा. श्री गुप्ता ने कहा कि स्कूल के मेन्यू की तरह आंगनबाड़ी केंद्र पर आनेवाले बच्चों को भी अंडा तथा फल दे सरकार. ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की संख्या बढ़ायी जा सके. कुपोषण से बच्चों को बचाया जा सके. मौके पर बसंती देवी, अंगीरा वर्मा, बबीता देवी, मंजु देवी, यमुनी देवी, किरण देवी, कुंती देवी, आशा देवी, गुलाब रजक, देवंती देवी, तारा देवी, मनोरमा देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >