बड़कागांव. बड़कागांव कर्णपुरा महाविद्यालय के पीछे गैरमजरूआ जमीन पर प्रखंड स्तरीय स्टेडियम निर्माण के शिलान्यास के पूर्व ही विरोध शुरू हो गया. स्टेडियम बनेगा कि नहीं इस पर संशय बना गया है. स्थानीय लोगों ने शिलान्यास स्थल को अपने कब्जे में कर विरोध जताया.
विरोध के कारण कर्णपुरा कॉलेज के दीवार पर शिलापट चिपका कर शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न कराया गया. कॉलेज के पीछे के जमीन का विरोध विशेश्वर महतो, यमुना महतो, नरेश महतो, रंजीत कुमार ने किया. कार्यक्रम के दौरान चमगढ़ा की महिलाओं ने भी स्टेडियम निर्माण का विरोध किया. कॉलेज प्रबंधक ने लगभग नौ एकड़ जमीन का दावा पेश कर स्टेडियम निर्माण के लिए जमीन देने की बात बतायी.
