सड़क दुर्घटना में चालक की मौत

6 हैज 60 चरही घाटी में क्षतिग्रस्त ट्रक व बिखरा समान.उपचालक घायल चरही. चरही थाना क्षेत्र के चरही घाटी यूपी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में ट्रक (सीजी 04 जेबी 4831) चालक की मौत रिम्स ले जाने के क्रम में हो गयी. उक्त गाड़ी बरही निवासी महेश यादव की है. चालक भी बरही का था. […]

6 हैज 60 चरही घाटी में क्षतिग्रस्त ट्रक व बिखरा समान.उपचालक घायल चरही. चरही थाना क्षेत्र के चरही घाटी यूपी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में ट्रक (सीजी 04 जेबी 4831) चालक की मौत रिम्स ले जाने के क्रम में हो गयी. उक्त गाड़ी बरही निवासी महेश यादव की है. चालक भी बरही का था. प्र्र्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक गाजियाबाद से समान लाद कर रांची जा रहा था. पांच जुलाई की रात को चरही घाटी यूपी मोड़ में ट्रक असंतुलित होकर पलट गयी और गड्ढे में जा गिरी. घटना की सूचना चरही पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर गाड़ी को अपने कब्जे में कर लिया. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. रांची ले जाने क्रम में चालक ने दम तोड़ दिया. उपचालक को मामूली चोटें आयी. उक्त ट्रक पर दवाई व कॉस्मेटिक समान लोड है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >