निजी स्कूलों में नामांकन के लिए कैंप आज

हजारीबाग. निजी स्कूलों में बीपीएलधारी बच्चों के नामांकन के लिए कैंप सात जुलाई को चौपारण में लगेगा. इसके अलावा उरीमारी, गिद्दी और हजारीबाग शहर के लिए मध्य विद्यालय नवाबगंज में कैंप लगेगा. डीएसइ शिवेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीपीएलधारी बच्चों का नामांकन निजी स्कूलों में लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो पाया […]

हजारीबाग. निजी स्कूलों में बीपीएलधारी बच्चों के नामांकन के लिए कैंप सात जुलाई को चौपारण में लगेगा. इसके अलावा उरीमारी, गिद्दी और हजारीबाग शहर के लिए मध्य विद्यालय नवाबगंज में कैंप लगेगा. डीएसइ शिवेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीपीएलधारी बच्चों का नामांकन निजी स्कूलों में लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो पाया है. कैंप में अभिभावकों से आवेदन लेकर आवेदक जिस निजी स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं वहां कराना है. कैंप में आवेदकों को आवेदन के साथ बीपीएल कार्ड और आवासीय प्रमाण पत्र लेकर बुलाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >