डीडीटी छिड़काव करने की मांग

बड़कागांव. प्रखंड में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है. जिससे लोग काफी परेशान हैं. बिजली नहीं रहने से पंखे नहीं चलते हैं. रात में मच्छरों का प्रकोप और बढ़ जाता है. प्रकोप बढञने से क्षेत्र में मलेरिया फैल गया है.20 वर्षों से नहीं हुआ है डीडीटी का छिड़काव नहीं: बड़कागांव के मध्य पंचायत के […]

बड़कागांव. प्रखंड में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है. जिससे लोग काफी परेशान हैं. बिजली नहीं रहने से पंखे नहीं चलते हैं. रात में मच्छरों का प्रकोप और बढ़ जाता है. प्रकोप बढञने से क्षेत्र में मलेरिया फैल गया है.20 वर्षों से नहीं हुआ है डीडीटी का छिड़काव नहीं: बड़कागांव के मध्य पंचायत के आंबेडकर मुहल्ला, बढ़ी टोला, बरगद मुहल्ला, मुसलिम मुहल्ला, कुम्हार मुहल्ला, टिल्हा पर, बसरिया मुहल्ला, बड़कागांव पश्चिमी पंचायत के कोरियाडीह, गोविंद मुहल्ला, लोहार टोला, लंगातू समेत कई क्षेत्रों में 20 वर्षों से डीडीटी पाउडर का छिड़काव नहीं हुआ है. कृषक कृष्ण दयाल प्रजापति, संगीता देवी, मनोज राम का कहना है कि पहले स्वास्थ्य विभाग डीडीटी का छिड़काव होता था, पर अब नहीं हो रहा है. ग्रामीणों ने शीघ्र डीडीटी छिड़काव करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >