दो बच्ची समेत पांच घायल

केरेडारी. थाना क्षेत्र के पांडू गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जम कर मारपीट हुई. जिसमें एक गुट के जगदीश यादव ने गांव के ही सुरेश यादव, संजय यादव, संजय यादव दोनों पिता चंदर यादव व चंदर यादव पिता देवकी यादव पर मारपीट करने से संबंधित आवेदन केरेडारी थाना में दिया है. […]

केरेडारी. थाना क्षेत्र के पांडू गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जम कर मारपीट हुई. जिसमें एक गुट के जगदीश यादव ने गांव के ही सुरेश यादव, संजय यादव, संजय यादव दोनों पिता चंदर यादव व चंदर यादव पिता देवकी यादव पर मारपीट करने से संबंधित आवेदन केरेडारी थाना में दिया है. जिसमें आरोप लगाया है कि मुझे तथा मेरे परिवार के साथ कुदाल व डंडे से मारपीट की. जिसमें मेरे अलावा मेरे भाई कुलेश्वर यादव, कुंवर यादव व पुत्री मंजु कुमारी, भतीजी रेखा कुमारी घायल हो गये. जिसका इलाज केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. मारपीट में सबसे अधिक चोट जगदीश यादव को लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >