महाविद्यालयों में इंटर की कक्षा शुरू

इचाक. आदर्श इंटर कॉलेज इचाक में इंटर प्रथम वर्ष की पढ़ाई शुक्रवार को शुरू हो गयी. सरकार से स्थायी प्रस्वीकृति प्राप्त कॉलेज में नामांकन शुल्क मात्र 500 रुपये बच्चों से लिया गया. प्राचार्य मनीष कुमार ने बताया कि ग्रामीण बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में आदर्श महाविद्यालय पूरी सहयोग के लिए तैयार है. गुणवत्ता शिक्षा […]

इचाक. आदर्श इंटर कॉलेज इचाक में इंटर प्रथम वर्ष की पढ़ाई शुक्रवार को शुरू हो गयी. सरकार से स्थायी प्रस्वीकृति प्राप्त कॉलेज में नामांकन शुल्क मात्र 500 रुपये बच्चों से लिया गया. प्राचार्य मनीष कुमार ने बताया कि ग्रामीण बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में आदर्श महाविद्यालय पूरी सहयोग के लिए तैयार है. गुणवत्ता शिक्षा के उद्देश्य से मासिक जांच परीक्षा, नॉक टेस्ट व अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित की जायेगी. महाविद्यालय के शिक्षकों के लगन व मेहनत से बच्चों में निखार लाने का प्रयास किया जायेगा.जेएम इंटर कॉलेज में कक्षा शुरू: प्राचार्य छत्रधारी प्रसाद मेहता ने बताया कि सत्र 2015-17 में इंटर कला व वाणिज्य की कक्षाएं शुरू कर दी गयी है. नियमित कक्षा व उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. निश्चित समय में सिलेबस के अनुसार पढ़ाई पूरी करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >