अभाविप का प्रदेश अधिवेशन 24 से

हजारीबाग. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का झारखंड प्रदेश का प्रदेश अधिवेशन हजारीबाग जिला में 24 से 26 दिसंबर को होगा. उक्त बातें विवि संयोजक पंकज मेहता, जिला संयोजक संजय मेहता, नगर मंत्री रौशन कुमार, नगर संगठन मंत्री राहुल कुमार ने प्रेस वार्ता में कहीं. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र हित व राष्ट्रहित में काम […]

हजारीबाग. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का झारखंड प्रदेश का प्रदेश अधिवेशन हजारीबाग जिला में 24 से 26 दिसंबर को होगा. उक्त बातें विवि संयोजक पंकज मेहता, जिला संयोजक संजय मेहता, नगर मंत्री रौशन कुमार, नगर संगठन मंत्री राहुल कुमार ने प्रेस वार्ता में कहीं. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र हित व राष्ट्रहित में काम करने के लिए अग्रिणी है. बताया कि 14 जुलाई को विभिन्न मांगों को लेकर विश्वविद्यालय का घेराव किया जायेगा. इसे सफल बनाने के लिए छह जुलाई को सभी जिलों के कॉलेजों में धरना दिया जायेगा. 10 जुलाई को विभिन्न मांगों के समर्थन में पुतला दहन कार्यक्रम होगा. पंकज मेहता ने बताया कि अगस्त माह में सदस्यता अभियान चला कर 25 हजार सदस्य हजारीबाग में बनाया जायेगा. सितंबर माह में सभी नगर व कॉलेज इकाइयों का गठन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >