3 हैज 4 में- मंत्री सीपी सिंह से मिलते विधायक मनीष जायसवाल व अन्य. हजारीबाग. सदर विधायक मनीष जायसवाल ने क्षेत्र के विकास संबंधी समस्यायों को नगर विकास मंत्री के समक्ष रखा. विधायक के नेतृत्व में हजारीबाग नगर परिषद बोर्ड के 22 सदस्यों ने नगर विकास मंत्री सीपी सिंह से मुलाकात कर घंटों चर्चा की. विधायक ने शहरी गरीब योजना के तहत ई-रिक्शा उपलब्ध कराने, पुरानी सरकारी बस स्टैंड का जीर्णोद्धार जल्द कराने, नगर परिषद कर्मियों का छठा वेतनमान के तहत आवंटन उपलब्ध कराने, निकाय के जनप्रतिनिधियों का सरकारी स्तर से बंद मानदेय पुन: शुरू करने समेत कई समस्याएं मंत्री के समक्ष रखे. मंत्री सीपी सिंह ने इन समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष आनंद देव, वार्ड पार्षद पंकज गुप्ता, प्रफुल्ल सिंह, राजेश खत्री, राजेश कुमार सिन्हा, विजय प्रसाद, विश्वनाथ विश्वकर्मा, कमल गोप, राजू सिंह आदि पार्षद उपस्थित थे.
ओके... विधायक ने नप समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा
3 हैज 4 में- मंत्री सीपी सिंह से मिलते विधायक मनीष जायसवाल व अन्य. हजारीबाग. सदर विधायक मनीष जायसवाल ने क्षेत्र के विकास संबंधी समस्यायों को नगर विकास मंत्री के समक्ष रखा. विधायक के नेतृत्व में हजारीबाग नगर परिषद बोर्ड के 22 सदस्यों ने नगर विकास मंत्री सीपी सिंह से मुलाकात कर घंटों चर्चा की. […]
