जीएम इंटर कॉलेज में नये सत्र की कक्षाएं शुरू

इचाक. जीएम इंटर कॉलेज इचाक में सत्र 2015-17 की कक्षाएं गुरुवार को शुरू हुई. प्राचार्य शंभु कु मार ने उपस्थित तीन संकाय के विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि हमारा महाविद्यालय झारखंड अधिविध परिषद के मानदंड के अनुरूप 11वीं व 12वीं दोनों कक्षाओं में 210 पीरियड को पूरा करता […]

इचाक. जीएम इंटर कॉलेज इचाक में सत्र 2015-17 की कक्षाएं गुरुवार को शुरू हुई. प्राचार्य शंभु कु मार ने उपस्थित तीन संकाय के विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि हमारा महाविद्यालय झारखंड अधिविध परिषद के मानदंड के अनुरूप 11वीं व 12वीं दोनों कक्षाओं में 210 पीरियड को पूरा करता है. इसी कारण महाविद्यालय का परीक्षाफल 93 प्रतिशत तक पहुंचा है. महाविद्यालय में सत्र 2015-17 हेतु स्वीकृत सीट 1024 है. कला, विज्ञान व वाणिज्य की पढ़ाई होती है. सत्र क ी प्रारंभिक कक्षा में व्याख्याता पंकज कुमार मेहता, दयानंद कुमार यादव, भीम कुमार रवि, रत्नेश कुमार राणा, दीपक प्रसाद, दिनेश प्रसाद, गगन कुमार, रंजन कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, मधु श्रीवास्तव, रेयाज अहमद, विनय कुमार मेहता, उर्मिला राणा, सिपिका चंका आदि शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >