बरही : केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि केंद्र ने किसानों के लिए कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत की है. गौरिया करमा कृषि अनुसंधान केंद्र में कृषि वैज्ञानिक शिक्षित होंगे और देश के अन्य राज्य में भेजे जायेंगे.
वे किसानों को नयी तकनीक के साथ खेती करने की विधि बतायेंगे. इससे आम लोगों का पेट भरेगा और किसानों की जेब भरेगी. यह केंद्र झारखंड के साथ-साथ बिहार के किसानों को भी लाभ पहुंचायेगा. समारोह में राज्य के कृषि मंत्री रणधीर सिंह, विधायक जानकी यादव सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे.
