28बरही40 में- समापन समारोह को संबोधित करते जयंत सिन्हा.बरही के चकुराटांड़ में आयोजित हार्टी संगम 2015 रविवार को संपन्न हो गया. समापन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि हजारीबाग जिले को कृषि हब बनाने का सपना पूरा हुआ. जिले के अलावा पूरे राज्य को गौरिया करमा में खुलने जा रहे अनुसंधान केंद्र का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा : मैं भी यहां के किसानों की तरह किसान का बेटा हूं. अपने आवास डेमोटांड़ में छह एकड़ भूमि पर वर्षों से खेती कर रहा हूं. इसीलिए यहां के किसानों का दर्द समझता हूं.लोगों का पेट भरेगा, किसानों की जेब : राधामोहन सिंह केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार ने देश के किसानों के लिए कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत की है, जिसमें गौरिया करमा भी एक है. गौरिया करमा कृषि अनुसंधान केंद्र में कृषि वैज्ञानिक शिक्षित होंगे और देश के अन्य राज्य में भेजे जायेंगे. वे किसानों को नयी तकनीक के साथ खेती करने की विधि बतायेंगे. इससे आम लोगों का पेट भरेगा और किसानों की जेब भरेगी. यह केंद्र झारखंड के साथ-साथ बिहार के किसानों को भी लाभ पहुंचायेगा. समारोह में राज्य के कृषि मंत्री रणधीर सिंह, विधायक जानकी यादव सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे.
हजारीबाग को कृषि हब बनाने का सपना हुआ पूरा : जयंत सिन्हा
28बरही40 में- समापन समारोह को संबोधित करते जयंत सिन्हा.बरही के चकुराटांड़ में आयोजित हार्टी संगम 2015 रविवार को संपन्न हो गया. समापन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि हजारीबाग जिले को कृषि हब बनाने का सपना पूरा हुआ. जिले के अलावा पूरे राज्य को गौरिया करमा में खुलने […]
