लोक अदालत में 91 मामलों का निष्पादन

हजारीबाग. व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित न्याय सदन में शनिवार को लोक अदालत लगी. इसमें विभिन्न प्रकार के 91 सुलहनीय वाद आपसी समझौता के तहत निबटाये गये. इसमें 44 लाख 58 हजार 925 रुपये की वसूली सरकारी खजाने में की गयी. मामलों के निष्पादन के लिए अलग-अलग बेंच बनाये गये थे. सबसे अधिक बिजली विभाग से […]

हजारीबाग. व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित न्याय सदन में शनिवार को लोक अदालत लगी. इसमें विभिन्न प्रकार के 91 सुलहनीय वाद आपसी समझौता के तहत निबटाये गये. इसमें 44 लाख 58 हजार 925 रुपये की वसूली सरकारी खजाने में की गयी. मामलों के निष्पादन के लिए अलग-अलग बेंच बनाये गये थे. सबसे अधिक बिजली विभाग से जुड़े 52 मुकदमों का निबटारा किया गया. इससे विभाग को दो लाख 36 हजार रुपये प्राप्त हुई. नौ मोटरयान दुर्घटना मामले निबटाये गये. इसमें 25 लाख 90 हजार रुपये आश्रितों को मिला. बीएसएनएल के सात मामले सलटाये गये. कंप्लेन के दो, जीआर छह, वन विभाग के पांच मामलों का निबटारा हुआ. पदाधिकारी के सचिव संजय चौधरी ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामले का निष्पादन हो इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >