विष्णुगढ़. थाना क्षेत्र के अलखरी गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो पक्षों ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हुए हंै. प्रथम पक्ष के महादेव महतो ने प्राथमिकी में कहा है कि नीतीश कुमार पिता धीरेंद्र वर्णवाल से जमीन खरीदे थे. जब जोत-आबाद करने गये तो वहां पहले से उपस्थित गांगो महतो, रामेश्वर महतो, सहदेव महतो, खुशी महतो, नारायण महतो, जेठू महतो, दुलारचंद महतो समेत 12 लोग मेरे साथ मारपीट करने लगे. जिसमें चार लोग घायल हो गये. वहीं दूसरे पक्ष के नारायण महतो ने कहा है कि धीरण लाल पिता बाबूलाल साव से इस जमीन को खरीदा था. जब जोत-आबाद करने गये तो बुधन महतो, पोखन महतो, विशुन महतो, कमलेश महतो, दुलारचंद महतो, नारायण महतो, खीरू महतो, महेश महतो, हेमलाल महतो समेत 17 लोगों ने मेरे साथ मारपीट की. जिससे चार लोग घायल हो गये. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
भूमि विवाद में मारपीट, आठ घायल
विष्णुगढ़. थाना क्षेत्र के अलखरी गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो पक्षों ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हुए हंै. प्रथम पक्ष के महादेव महतो ने प्राथमिकी में कहा है कि नीतीश कुमार पिता धीरेंद्र वर्णवाल से जमीन खरीदे थे. जब जोत-आबाद करने […]
