मोटरसाइकिल लूट मामले में दो को जेल

बरकट्ठा. गोरहर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल लूट कांड मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यहां बता दें कि 24 जून को खैरा जंगल के निकट तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर एक मोटरसाइकिल को लूट लिया था. बाद मंे ग्रामीणों ने गोरहर गांव के समीप दो अपराधियांे को लोडेड […]

बरकट्ठा. गोरहर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल लूट कांड मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यहां बता दें कि 24 जून को खैरा जंगल के निकट तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर एक मोटरसाइकिल को लूट लिया था. बाद मंे ग्रामीणों ने गोरहर गांव के समीप दो अपराधियांे को लोडेड पिस्टल के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था. जबकि सुजीत कुमार ग्राम नोवाडीह बगोदर निवासी भागने में सफल रहा था. कारू कुमार पिता भुनेश्वर मंडल तथा उमेश कुमार पिता जीबाधन मंडल दोनांे ग्राम अटकाडीह बगोदर गिरिडीह निवासी को पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद हजारीबाग जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया की दोनों अपराधी इसके पूर्व भी कई मामलों मे जेल जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >