तीन बच्चों के साथ महिला लापता

इचाक. हसेल गंाव निवासी संजय रजवार की पत्नी अपने तीन छोटे बच्चों के साथ रहस्यमय ढंग से गायब हो गयी है. संजय अपनी पत्नी और बच्चों की खोज में दर-दर भटक रहा है. भुक्तभोगी ने थाना में आवेदन दिया है. जिसमें कहा गया है कि उसकी पत्नी सुनीता देवी (27 वर्ष) 14 जून को तीन […]

इचाक. हसेल गंाव निवासी संजय रजवार की पत्नी अपने तीन छोटे बच्चों के साथ रहस्यमय ढंग से गायब हो गयी है. संजय अपनी पत्नी और बच्चों की खोज में दर-दर भटक रहा है. भुक्तभोगी ने थाना में आवेदन दिया है. जिसमें कहा गया है कि उसकी पत्नी सुनीता देवी (27 वर्ष) 14 जून को तीन नन्हे पुत्रों प्रकाश 10 वर्ष, कृष्णा सात वर्ष तथा राजकुमार चार वर्ष को साथ लेकर मायके जाने की बात कह कर घर से निकली इसके बाद से उसका कोई अत-पता नहीं चला है. संजय ने बताया कि 13 जून की रात सुनीता बोली की मां का तबियत खराब है. भेंट करने बिहार के रोहतास जिला अंतर्गत बकनौरा गांव जाऊंगी.मैने अकेले जाने से रोका. सुबह मैं काम करने बरका चला गया. लौटने पर पत्नी और बच्चों को घर में नहीं देखा. पड़ोसियों ने बताया कि सुनीता तीनों बच्चों के साथ बकनौरा चली गई है. मैंने ससुराल में फोन कर पूछा तो पता चला की सुनीता वहां नहीं पंहुची है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >