बीएलओ के कार्य से शिक्षकों को मुक्त करने की मांग

हजारीबाग. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरकारी शिक्षकों एवं पारा शिक्षकों को बीएलओ के कार्य से मुक्त करने की मांग की है. संघ के अध्यक्ष ने जिला शिक्षा अधीक्षक को लिखे पत्र में कहा है कि मुख्य सचिव झारखंड सरकार 13 मई 2015 को अपने ज्ञापांक 1021 में सरकारी शिक्षकों एवं पारा शिक्षकों को […]

हजारीबाग. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरकारी शिक्षकों एवं पारा शिक्षकों को बीएलओ के कार्य से मुक्त करने की मांग की है. संघ के अध्यक्ष ने जिला शिक्षा अधीक्षक को लिखे पत्र में कहा है कि मुख्य सचिव झारखंड सरकार 13 मई 2015 को अपने ज्ञापांक 1021 में सरकारी शिक्षकों एवं पारा शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगाने का आदेश दिया है. इसी तरह का आदेश प्रधान सचिव मानव संसाधन विकास विभाग झारखंड सरकार ने भी सात अप्रैल 2015 के ज्ञापांक 839 में ऐसे शिक्षकों को गैर-सरकारी कार्यों से मुक्त रखने को दिया है. बावजूद प्रखंड एवं नगरपालिका के पदाधिकारी उपरोक्त आदेशों का उल्लंघन कर सरकारी शिक्षकों एवं पारा शिक्षकों से बीएलओ का काम ले रहे हैं. नहीं करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की बात की जाती है. संघ ने सरकार से इस दिशा में पहल करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >