वन अधिकार अधिनियम को लेकर कार्यशाला

चुरचू. चुरचू प्रखंड मुख्यालय में वन अधिकार अधिनियम को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता चुरचू सीओ केदारनाथ सिंह ने की. चुरचू प्रखंड के सभी वन अधिकार समिति के अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए. सीओ केदारनाथ सिंह ने वन अधिकार समिति के सभी अध्यक्षों व सचिवों को ग्रामसभा आयोजन कर वन भूमि में रहने […]

चुरचू. चुरचू प्रखंड मुख्यालय में वन अधिकार अधिनियम को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता चुरचू सीओ केदारनाथ सिंह ने की. चुरचू प्रखंड के सभी वन अधिकार समिति के अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए. सीओ केदारनाथ सिंह ने वन अधिकार समिति के सभी अध्यक्षों व सचिवों को ग्रामसभा आयोजन कर वन भूमि में रहने वालों को चिह्नित कर आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया. सीओ ने कहा कि एक से 14 जून तक वन अधिकार अधिनियम को लेकर विशेष अभियान के तहत जरूरत मंद लोगों का वनपट्टा के लिए फॉर्म जमा करना है, ताकि वन भूमि में रहने वाले लोगों को वनपट्टा से वंचित रहना न पड़े. मौके पर शंकर ठाकुर, फुलेश्वर महतो, जीतन सोरेन, मदन किस्कु, भुनेश्वर ठाकुर, दीपक मुर्मू, शंकर सिंह भोक्ता, बागुन सोरेन, हुसैनी खान, लक्ष्मीकांत करमाली, विजय महतो, लाल बहादुर महतो उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >