बड़कागांव. बड़कागांव के बादम भाया विश्रामपुर रोड की जांच गुरुवार को पथ निर्माण विभाग के एसडीओ ने जांच की. 12 किलोमीटर पक्की सड़क बनायी जा रही है. इसकी लागत तीन करोड़ है. सड़क गुणवत्तापूर्ण नहीं बनाया जा रहा है. इसकी शिकायत लोगों ने पथ निर्माण विभाग को किया था. एसडीओ ने सड़क निर्माण कार्य की जांच की. एसडीओ जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपेंगे. इधर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सड़क की फोटोग्राफी की है. मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करेंगे. शिकायत करनेवाले ग्रामीणों में उपेंद्र महतो, देवेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, नरेंद्र विश्वकार्मा समेत दर्जनों लोग शामिल थे. ग्रामीणों की शिकायत पर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ओमप्रकाश यादव पांच जून को सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता की जांच करने का निर्णय लिया है.
सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत
बड़कागांव. बड़कागांव के बादम भाया विश्रामपुर रोड की जांच गुरुवार को पथ निर्माण विभाग के एसडीओ ने जांच की. 12 किलोमीटर पक्की सड़क बनायी जा रही है. इसकी लागत तीन करोड़ है. सड़क गुणवत्तापूर्ण नहीं बनाया जा रहा है. इसकी शिकायत लोगों ने पथ निर्माण विभाग को किया था. एसडीओ ने सड़क निर्माण कार्य की […]
