वन अधिकार पट्टा लेने के लिए आवेदन दे

हजारीबाग. वन अधिकार अधिनियम को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में कार्यशाला हुआ. गांवों में सभा कर वन भूमि में रहनेवाले लोगों को चिह्नित किया जायेगा. आवेदन लिया जायेगा. सीओ और वन विभाग के अधिकारी लाभुक का चयन करेंगे. एक जून से 14 जून तक अधिक से अधिक गांवों में ग्रामसभा कर आवेदन दिया जायेगा. […]

हजारीबाग. वन अधिकार अधिनियम को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में कार्यशाला हुआ. गांवों में सभा कर वन भूमि में रहनेवाले लोगों को चिह्नित किया जायेगा. आवेदन लिया जायेगा. सीओ और वन विभाग के अधिकारी लाभुक का चयन करेंगे. एक जून से 14 जून तक अधिक से अधिक गांवों में ग्रामसभा कर आवेदन दिया जायेगा. आवेदन के जांच के बाद वनाधिकार पट्टा उपलब्ध कराया जायेगा. बरही एसडीओ ने कहा कि वन विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाया जाये. उसी प्रस्ताव पर सीओ और वन विभाग के लोग लाभुक का चयन करेंगे. वन प्रमंडल पदाधिकारी पूर्वी अजीत कुमार सिंह ने कहा कि वास्तविक हकदार को पट्टा दिलाया जायेगा. ग्रामसभा के लिए भी विस्तार से जानकारी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >