भूमि विवाद में मारपीट तीन घायल

चौपारण. थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरा में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हो गयी. घटना में दोनों तरफ से तीन लोग घायल हो गये हैं. जबकि बीच-बचाव करने के क्रम में कई लोगों को हल्की चोटें आयी है. घटना में गंभीर रूप से घायल मनोज रविदास (30 वर्ष) व सहदेव रविदास […]

चौपारण. थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरा में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हो गयी. घटना में दोनों तरफ से तीन लोग घायल हो गये हैं. जबकि बीच-बचाव करने के क्रम में कई लोगों को हल्की चोटें आयी है. घटना में गंभीर रूप से घायल मनोज रविदास (30 वर्ष) व सहदेव रविदास (33 वर्ष) को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया था. जहां से उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. मारपीट में घायल सोनू कुमार (25 वर्ष) का इलाज सामुदायिक अस्पताल में किया जा रहा है. इसके अलावा कई लोग घटना में चोटिल हुए हैं. उनका उपचार किया गया है. इस संबंध में दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग आवेदन दिया गया है. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. दोनों पक्षों द्वारा दिये गये आवेदन में दर्जनों लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >