रथयात्रा को लेकर 300 जवान व 250 वॉलेंटियर की होगी तैनाती

ड्रोन से होगी रथयात्रा की निगरानी, डीसी व एसपी 26 जून को करेंगे निरीक्षणपो‘

चौपारण. रथयात्रा के आयोजन को लेकर रविवार को थाना परिसर में आयोजकों और प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में एसडीओ जोहान टुडू, डीएसपी अजीत कुमार विमल, सीओ संजय यादव, बीडीओ नितेश भास्कर, थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश समेत रथयात्रा समिति के पदाधिकारी और अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. बताया गया कि रथयात्रा में इस वर्ष 40 से 50 हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. ऐसे में प्रशासन अलर्ट मोड में है. सुरक्षा के मद्देनजर 250 पुरुष जवान व 50 महिला पुलिस, बजरंग दल, विहिप, बाउंसर सहित 250 वोलेटिंयर की तैनाती की जायेगी. सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से संपूर्ण यात्रा की निगरानी होगी. रथयात्रा सियरकोनी स्थित जगन्नाथ धाम से चैथी मोड़ होते हुए मौसीबाड़ी (हनुमान मंदिर) तक जायेगी और अगले दिन वापस लौटेगी. एनएच-19 पर एक लेन से रथयात्रा ले जाने का निर्णय लिया गया. चिकित्सा विभाग को तीन स्थानों पर चिकित्सा स्टॉल लगाने और एनएचएआइ को पिलर नंबर 41 के पास मिट्टी भरने व नाली सुधार का निर्देश दिया गया. डीएसपी विमल ने भीड़ में सक्रिय चैन स्नैचर को लेकर सचेत किया और महिला श्रद्धालुओं से सोने के गहने पहनकर नहीं आने की अपील की. 25 जून से मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी और ब्लॉक मोड़ की फल दुकानें हटायी जायेंगी. 26 जून को उपायुक्त और एसपी स्थल का निरीक्षण करेंगे. बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >