800 बोरियों में भरा 30 टन कोयला जब्त

वन विभाग की अवैध कोयले के भंडारण पर कार्रवाई

चरही. सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के तापिन नॉर्थ परियोजना के समीप पिंडरा 42 नंबर में शनिवार को वन विभाग की टीम ने अवैध कोयले के भंडारण पर कार्रवाई की. इसमें दो जगहों से 800 बोरियों में भरा लगभग 30 टन कोयला जब्त किया. वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि रामगढ़ वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार को सूचना मिली थी कि उक्त स्थल पर बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से कोयले का भंडारण किया गया है. उनके निर्देश पर टीम गठित कर कार्रवाई की गयी. ये कोयला तस्करों द्वारा रखा गया था. रात में ट्रक में कोयला लोड करने की तैयारी थी. जब्त कोयले को सीसीएल तापिन नॉर्थ को सुपुर्द कर दिया गया. मौके पर प्रभारी वनपाल शैलेंद्र कुमार के अलावा अजय कुमार, सुनील कुमार, संतोष टोप्पो, विकास उरांव, अनुज कुमार, नितेश रजवार समेत अन्य वनकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >