झामुमो प्रत्याशी संजीव ने मांगा समर्थन
22बीजी1में- जनसंपर्क करते संजीव बेदिया.बड़कागांव. बड़कागांव विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी संजीव कुमार बेदिया ने बड़कागांव में जनसंपर्क करने से पहले पूर्व प्रमुख गुरुदयाल महतो तथा आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. संजीव बेदिया ने कहा कि मैं जनता का सेवक हूं. विधायक बना तो क्षेत्र का सर्वांगीन विकास करूंगा. हेमंत सोरेन की सरकार डेढ़ […]
22बीजी1में- जनसंपर्क करते संजीव बेदिया.बड़कागांव. बड़कागांव विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी संजीव कुमार बेदिया ने बड़कागांव में जनसंपर्क करने से पहले पूर्व प्रमुख गुरुदयाल महतो तथा आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. संजीव बेदिया ने कहा कि मैं जनता का सेवक हूं. विधायक बना तो क्षेत्र का सर्वांगीन विकास करूंगा. हेमंत सोरेन की सरकार डेढ़ साल में 14 साल के बराबर काम किया. राज्य में कई लोगों को नौकरी दी. कई रुके हुए विकास के काम को चालू किया. इसलिए राज्य की जनता हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है. प्रखंड अध्यक्ष सफीउल्लाह अंसारी, इंद्रदेव राम, किशोर राणा, संजय सिंह, राकेश मिश्रा, शिवशंकर साव, बसंत कुमार, दीपन साव, शंकर रजक, नंदकिशोर भुइयां, यंग यूनियन के अध्यक्ष राम ठाकुर, विशाल ठाकुर, बालेश्वर पासवान, नंदकिशोर भुइयां, भोला साव, अशोक गुप्ता, मो रफीक अंसारी, मो नईम, पवन तुरी, मुकेश तुरी, शशि तुरी, पिंटू कुमार सोनी, विक्की जायसवाल, पारस सोनी, लल्लू गुप्ता, लेखराज जायसवाल, सोनू गुप्ता, लखन तुरी, झरी भुइयां, मनोज राणा, सोनू गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
