हजारीबाग. पोकलेन मशीन देने के नाम पर 14 लाख की ठगी करने के दो आरोपियों को मुफ्फसिल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के संगतकला के शार्दुल विक्रम सैनी (पिता सीताराम सैनी) एवं रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के नारी पचदेवरा निवासी राकेश मिश्रा (पिता अशोक मिश्रा) शामिल हैं. दोनों को रविवार को पुलिस ने जेल भेज दिया. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दोनों आरोपी उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर निवासी विकास सिंह को पोकलेन मशीन दिलाने के नाम पर बरही (हजारीबाग) ले आये. उन्होंने भुक्तभोगी को अपनी कार से हजारीबाग के विभिन्न इलाकों में घुमाया. जल्द मशीन दिलाने के नाम पर भुक्तभोगी के मोबाइल से कई किस्तों में रुपये ट्रांसफर कराया. जब 14 लाख रुपये भुक्तभोगी के मोबाइल से ट्रांसफर हो गया, तो आरोपियों ने उसे मुफ्फिसल थाना क्षेत्र में कार से उतार दिया. इसके बाद ठगी के शिकार भुक्तभोगी विकास सिंह ने 28 जून को मुफ्फसिल थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
