आठ वर्षीय अंकित लापता, सनहा दर्ज

बरही : दुलमुहा गांव के गोविंद राणा के पुत्र अंकित (8) दो फरवरी से लापता है. बेटे के लापता होने के बाद उसके माता-पिता व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने सभी जगह तलाश कर देख लिया, लेकिन अंकित का अता पता नहीं चल पाया है. उसकी मां रिंकू देवी ने बताया […]

बरही : दुलमुहा गांव के गोविंद राणा के पुत्र अंकित (8) दो फरवरी से लापता है. बेटे के लापता होने के बाद उसके माता-पिता व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने सभी जगह तलाश कर देख लिया, लेकिन अंकित का अता पता नहीं चल पाया है.

उसकी मां रिंकू देवी ने बताया कि दो फरवरी को दिन में करीब एक बजे खाना खाकर अंकित खेलने के लिए घर से निकला था. पर शाम तक घर वापस नहीं आया. सभी लोग उसकी खोज में लगे हुए हैं. इस संबंध में सोमवार को बरही थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >